आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए हमें चाहिए होगा :

 

आंवला –  आधा किलो

चीनी –  आधा किलो

काला नमक –  आधा चम्मच

इलायची पाउडर –  आधा चम्मच

काली मिर्च का पाउडर –  एक चौथाई चम्मच

जितना हमें  आंवला लेना है उतना ही चीनी भी लेनी है |

 

Things we will need to make marmalade of Amla are: 

 

Amla – ½ kg

Sugar – ½ kg

Black salt – half tsp

Cardamom powder – half tsp

Black pepper powder – one quarter tsp

The more sugar we need to take, the more sugar you have to take.

बाजार जैसा आंवला का मुरब्बा बनाएं केवल 1 घंटे में:

 

  • आज हम बनाने जा रहे हैं आंवले का मुरब्बा | अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और मार्केट में आंवला बहुत आसानी से मिल जाता है |
  • और  अगर इस मौसम में आंवले का मुरब्बा बना कर रख लें तो इसे 1 साल तक बहुत आसानी से खाया जा सकता है |
  • अगर आप आंवले का मुरब्बा ट्रेडिशनल मेथड से बनाएंगे तो इसे बनाने में 3 से 4 दिन लग जाते हैं लेकिन आज मैं आपको इसे बनाने की इंस्टंट रेसिपी शेयर करने जा रही हूं | अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करेंगे तो आंवला का मुरब्बा बनाने में आपको 1 से 2 घंटे लगेंगे | आंवले में विटामिन सी, आयरन और फाइबर के साथ साथ कैल्शियम, विटामिन इ और मैग्नीशियम भी होता है |
  • और यह कई तरह की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है जैसे कि बालों के झड़ने को रोकता है, बालों में चमक लाता है,  शरीर की थकावट दूर करता है ,  चेहरे की चमक बढ़ाता है | इसमें फाइबर होता है जो  पाचन तंत्र को सही करता है. पेट के छाले को ठीक करता है और कब्ज  जैसी बीमारियों को भी ठीक करता है|
  • यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा होता है उनमें खून की कमी को पूरा करता है और जो महिलाएं गर्भावस्था  के  शुरुआती दिनों में मॉर्निंग सिकनेस से ग्रसित होती है उनकी भी मदद करता है  |
  • कई लोगों को गर्मियों में नाक से खून आने की शिकायत होती है या फिर इनको लू लग जाती है  आंवले में जो विटामिन सी होती है इस तरह की बीमारियों में लड़ने में मदद करती है | इसके साथ-साथ यह और भी कई बीमारियों में हमारी मदद करता है  |

तो चलिए फिर अपनी स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट रेसिपी को स्टार्ट करते हैं :

 

1-  हमने आधा किलो वाला लिया है  और इसे दो से तीन बार धो लिया है | आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए हमें थोड़ा  पका हुआ आंवला लेना है यानी थोड़ा थोड़ा पीला टाइप का होना चाहिए और आंवला का साइज़ भी मीडियम या बड़ा होना चाहिए | आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए ज्यादा छोटे या हरे आंवला ना  ले |

 

2- अब इन आंवला को पानी में भिगोकर 15- 20 मिनट के लिए रख देंगे |  हमें इन  आवलो को पूरी तरह से पानी में डुबाना है  |

 

3- 15:20 मिनट के बाद हम  आवलो को पानी से बाहर निकाल लेंगे और किसी कपड़े या टिशू पेपर के  मदद से इनको सुखा लेंगे |

 

4- अब इन  आवलो  में fork की मदद से होल कर लेंगे |  आंवला की पूरी सतह पर  छेद करेंगे  ताकि शुगर सिरप आसानी से इसमें जा सके | आवलो  का सिरा भी चाकू की मदद से हटा लेंगे |अब हम इन आवलो  को चीनी के सिरप में पकाएंगे |  कई लोग  इसको चीनी के सिरप में डालने से पहले पानी में पकाते हैं इससे इसके तत्व पानी में चले जाते हैं इसलिए ऐसा करना ठीक नहीं है |

 

5- आवलो को पकाने के लिए  एक कड़ाही में एक पाव चीनी डालेंगे और  एक चौथाई कप पानी डालेंगे ताकि चीनी का सिरप  कड़ाही में ना लगे और फिर आंवला डालेंगे | अब हम गैस ऑन करेंगे और  flame  को लो रखेंगे | थोड़ा गरम करने के बाद  एक पाव चीनी और डाल देंगे  और बीच में चलाते रहेंगे |

 

6- लगभग एक घंटा के लिए हम पकाएंगे, flame  को   लो रखेंगे और बीच-बीच में आंवले को चेक करेंगे की यह स्पंजी हो गया है कि नहीं |  लगभग एक घंटा के बाद आंवले का कलर  बदल जाएगा | यह भूरे रंग का या गहरे भूरे रंग का हो जाएगा  | इसको बहुत ज्यादा नहीं पकाना है नहीं तो चीनी  का सिरप  हार्ड हो जाएगा | बीच-बीच में चलाते रहेंगे और देखते रहेंगे |

 

7-  flame को बंद करने के बाद  इसको ठंडा होने के लिए रख देंगे और फिर इसमें काला नमक आधा चम्मच, आधा चम्मच इलायची का पाउडर और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालेंगे | मुरब्बे में इन सब चीजों को  मिला लेंगे और फिर यह मुरब्बा तैयार हो जाएगा |

8-  अब इनको एयरटाइट कंटेनर में रखकर आप 1 साल तक खा सकते हैं  |

 

Amla’s marmalade:

 

  • Today we are going to make Amla’s marmalade. Winter season is going on and in the market, Amla is available very easily. And if you make it in this season, then it can be eaten very easily for 1 year.
  • If you make Amla’s marmalade in traditional method, it takes 3 to 4 days to make it, but today I am going to share you with Instant Recipe to make it.
  • If you follow this recipe, you will take 1 to 2 hours to make Amla’s marmalade. Amla contains vitamin C, iron and fiber as well as Calcium, Vitamin E and Magnesium. And it is also beneficial in many types of diseases, such as preventing hair loss, shines in hair, removes body fatigue, increases facial glow.
  • It contains fiber which makes the digestive system correct. Corrects the stomach ulcers and also cures diseases like constipation.
  • It is also very good for pregnant women, they meet the lack of blood and those women who are suffering from morning sickness in the early days of pregnancy also help. Many people complain of bleeding from the nose in the summer or they become lukewarm, which helps in fight against such diseases in vitamin C.
  • Along with this it helps us in many other diseases.

 

 

So let’s start our own healthy and delicious recipes:

 

1- We have taken half a kilo amla  and have washed it two to three times. To make Amla marmalade, we have to take some ripe amla i.e. should be slightly yellow type and the size of amla should also be medium or big. Do not take too small or green amla to make mango bean.

 

2- Now soak the amla in water and keep it for 15-20 minutes. We have to immerse them in water completely.

 

After 3 to 15:20, we will take out Amla from the water and dry them with the help of a cloth or tissue paper.

 

4- Now holes will have to be done with the help of fork. Hole on the entire surface of amla so that sugar syrup can be easily absorbed. The ends of the avla will also be removed with the help of a knife. Now we will cook these amla in sugar syrup. Many people cook it in water before putting it in the syrup of sugar, because its elements go into the water, so it is not good to do so.

 

5- To cook the amla, add one bowl of sugar in a pan and add one quarter cup of water so that the sugar syrup will not stick in the pan and then add the amla. Now we will turn on the gas and keep the flame low. After stirring  a bit, add one bowl of sugar.

 

6- For roughly one hour we will cook, keep the flame low and check Amla in between, whether it has become a sponge or not. After about an hour, the color of amla will change. It will be brown or dark brown. It does not have to cook much, otherwise sugar syrup will be hard. Will keep stirring and watching in between.

 

After closing the flame, keep it aside for cooling and then add black salt half a tablespoon, half a teaspoon of cardamom powder and a quarter spoonful of black pepper powder. Mix all these things in the marmalade and then this marmalade will be ready.

 

8- You can eat them for 1 year by placing them in airtight containers.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here