atta barfi

Atta barfi si really very tasty. Its ingredients are easily available and they are also not costly. After making atta barfi, it should be stored in air tight container as if not stored in air tight container, it will absorb moisture and its taste will not remain good .

Ingredients required to make atta barfi are :

wheat flour- 1 cup
ghee- 0.5 cup
milk- 2.5 cup
powdered sugar- ¾ cup
cardamom powder- ¼ tsp
mix dry fruits- 50 gm

Step by step recipe of atta barfi is:

  • Take wheat flour – 1 cup in a pan and roast till color changes slightly and nice aroma starts coming. It will take around 4-5 minutes.
  • Now add ghee- ½ cup. If atta is properly roasted then it will not absorb ghee. But if it is not properly roasted, it will absorb ghee. Then roast atta and ghee mixture till atta starts leaving ghee.
  • When atta starts leaving ghee, then add milk 2-2.5 cup. Since I have used organic atta, it absorbs more milk so you should use less amount of milk. First add 1 cup milk and mix and then add another 1 cup milk and mix. If it is still very dry then only add milk otherwise do not add more milk.
  • Now add ¾ cup sugar and mix well again. You can increase or decrease amount of sugar according to your taste of sweetness.
  • Now add ¼ tsp cardamom powder and mix well.
  • Now add chopped dry fruits and mix well again into mixture.
  • Roast the mixture for 1-2 minutes more till it starts making lump.
  • Switch OFF flame and take out mixture in a greased tray. If possible use butter paper. Spread and level the mixture into tray.
  • Garnish with dry fruits. Press the dry fruits over the leveled mixture. Rest the barfi mixture for 1 hour to set.
  • After 1 hour, cut into pieces. Now atta barfi is ready to serve.

 

हेलो एवरीवन 7 स्टार किचन पर आपका स्वागत है | आज हम बनाने जा रहे हैं आटे की बर्फी यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और बहुत जल्दी बन जाती है इसलिए आप इसे अपने घर में ट्राई जरूर करें |

 

तो आइए देखते हैं इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरूरत होगी:

 

गेहूं का आटा- 1 कप

घी- 0.5 कप

दूध- 2.5 कप

पाउडर चीनी – ¾ कप

इलायची पाउडर- ¼ चम्मच

ड्राई फ्रूट्स- 50 ग्राम

 

तो चलिए इसी बनाना स्टार्ट करते हैं |

 

1- सबसे पहले एक कड़ाही रखेंगे और गैस ऑन करेंगे और कड़ाही में एक कप गेहूं का आटा डालेंगे | इस आटे को हम लो फ्लेम पर 4 से 5 मिनट तक भून लेंगे जब तक कि इसका कलर हल्का सा बदल न जाए और इसमें थोड़ी-थोड़ी खुशबू ना लगे |

 

2- जब आटा थोड़ा भून जाए तो इसमें हम आधा कप घी डालेंगे | अगर घी डालते ही आटा घी छोड़ना शुरू कर दे इसका मतलब की आटा पूरी तरीके से भून चुका था | अगर आपका आटा घी सूख लेता है इसका मतलब वह प्रॉपर्ली भूना नहीं था | आटे को तब तक भूनना है जब तक की वह घी छोड़ने न लगे |

 

3- जब आटा प्रॉपर्ली भून जाए तो इसमें हम ढाई कप दूध डालेंगे | दूध को हम एक-एक कप करके डालेंगे और जो आखिरी आधा कब डालना है उसे तभी डालना है जब उसकी जरूरत है नहीं तो नहीं डालना है | मैंने यहां पर ऑर्गेनिक आटा का यूज किया है अगर आप कोई और आटा का यूज कर रहे हैं जो घर में यूज होता है उसको ले रहे हैं तो इसमें दूध थोड़ा कम ही लगेगा इसलिए जब दूध डाल रहे हैं तो बहुत ही सावधानी से डालें नहीं तो आटा गीला हो जाएगा और बर्फी जमने में दिक्कत होगी | दूध डालने के बाद हम इसे एक से 2 मिनट तक पका लेंगे और फ्लेम को लो रखेंगे |  

 

4-इसमें हम तीन चौथाई कप पिसी हुई चीनी  डालेंगे | आप चाहें तो भूरा भी डाल सकते हैं | चीनी आप अपने अनुसार थोड़ा ज्यादा या कम ले सकते हैं | चीनी को अच्छे से मिक्स करने के बाद अब हम इसमें 1/4 चम्मच इलायची पाउडर डाल देंगे | अब इसको भी हम इसमें अच्छे से मिक्स कर देंगे | अब हम इसमें कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल देंगे | और ड्राई फ्रूट डालने के बाद इसे 1 मिनट तक और पकाएंगे जब तक कि इसकी कंसिस्टेंसी जमने वाली ना हो जाए | कंसिस्टेंसी जमने वाली हो जाएगी तो उसमें एक लंप बनने लगेगा और यह कड़ाही की सतह छोड़ने लगेगा |

 

5- अब इस आटे के मिक्सचर को हम एक ट्रे  में निकाल लेंगे | हम ने उस ट्रे में बटर पेपर का यूज़ किया है और उसके ऊपर से घी या तेल से ग्रीस करना है | अब हम अपने मिक्सचर को ट्रे में प्रॉपर्ली स्प्रेड कर देंगे | अब हम इसके ऊपर थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे | ड्राई फ्रूट्स को भी हल्का सा इसमें प्रेस कर देंगे | और इस बर्फी को जमने के लिए आधे से 1 घंटे के लिए इसी तरह से छोड़ देंगे |

 

6- लगभग 1 घंटे के बाद हम बर्फी को देखेंगे यह सेट हो चुकी है | इसको अब हम ट्रे से निकाल लेंगे | इसके अब पीसेज  कट कर लेंगे |   अब यह बर्फी बहुत ही सुंदर और स्वादिष्ट बनकर तैयार हो गई है |  

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here